जौनपुर। पूविवि की परीक्षा में सोमवार को उड़ाका दल ने 15 छात्रों को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा। आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ और जौनपुर की टीमों ने परीक्षा केंद्रों की सघन तलाशी ली। उड़ाका दल ने दो परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल की शिकायत कुलपति से की है।
डा. विमलेश पांडेय की टीम ने जौनपुर में तीन छात्रों को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा। दूसरे टीम के संयोजक डा. सूर्य प्रकाश मिश्र ने दूसरी पाली में एक छात्र को नकल करते पकड़ा। डा. शशिनाथ की टीम ने गाजीपुर में दूसरी पाली में चार छात्रों को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा। डा. केडी पाठक की टीम ने मऊ में पहली पाली की परीक्षा में तीन और दूसरी पाली की परीक्षा में एक छात्र को नकल करते पकड़ा। डा. संतोष कुमार सिंह की टीम ने बंसा देवी महाविद्यालय गजाधरपुर केंद्र पर दो छात्रों को अनुचित साधन के साथ पकड़ा। इसी कालेज के दो कमरों में सामूहिक नकल कराने की शिकायत टीम ने विश्वविद्यालय प्रशासन से की है। डा. भीम राव अंबेडकर बालिका डिग्री कालेज महराजगंज केंद्र पर एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। उड़ाका दल टीम के संयोजक डा. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक कमरे में बोल कर नकल कराई जा रही थी। कमरों में मानक के अनुरूप कक्ष निरीक्षक नहीं लगाए गए थे। रामाधीर महाविद्यालय टेकारडीह केंद्र पर अनियमितता की शिकायत टीम ने की है।
यह पूविवि की सबसे बड़ी परीक्षा है। कृपया इसे सभी जिलों में लगाएं।
पूविवि की 26 मार्च की परीक्षा टली
जौनपुर। पूविवि की 26 मार्च को प्रथम पाली में होने वाली स्नातक की पर्यावरण और राष्ट्र गौरव की परीक्षा की तिथि बदल कर 20 अप्रैल कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए परीक्षा प्रभारी डा. पीके कौशिक ने बताया कि 20 अप्रैल को प्रथम पाली में परीक्षा होगी।