फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतासराय में 4.5 लाख की चोरी

Tue, 25 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के यूनुसपुर गांव में रविवार की रात एक घर में घुसे चोरों ने नकदी और जेवरात समेत साढ़े चार लाख से अधिक का माल पार कर दिया। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने चोरी के दौरान घर की एक महिला के जाग जाने के कारण उस पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन करने के बाद लौट गई।
विज्ञापन

यूनुसपुर निवासी सोहराब दुबई में रह कर कमाते हैं। यहां पर उनकी पत्नी यास्मीन और चाची आयशा रहती हैं। रविवार की रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और कमरे में रखे बाक्स और आलमारी का ताला तोड़ कर चोरी करने लगे। इसी बीच खटर-पटर की आवाज से यास्मीन की आंख खुल गई। उसे पता चल गया कि घर में कोई घुसा है। उस कमरे में जाकर देखा तो चोर से उसका सामना हो गया। महिला को सामने देखकर चोर ने चाकू निकाल लिया। इसके बावजूद यास्मीन ने उसे रोकने की कोशिश की तो चोर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसके हाथ का अंगूठा जख्मी हो गया। यास्मीन ने शोर मचाना शुरू किया तो चोर सामान लेकर फरार हो गया। भुक्तभोगी के मुताबिक चोर ने सोने का एक लॉकेट, चार अंगूठियां, सोने के चार कंगन, कान के तीन झुमके, चांदी की एक जोड़ी पायल के अलावा सात हजार रुपये नकद समेत साढ़े चार लाख रुपये के आसपास की चोरी कर ली। रात में हल्ला मचने के बाद 30-40 ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। बाद में खेतासराय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। हालांकि सोमवार देर शाम तक इस मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका था।

इनसेट
चोरी की घटनाओं की आई बाढ़
जौनपुर। जिले में चोरी की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। लगभग हर दूसरे दिन घरों के ताले चटकने से न सिर्फ लोग दहशत में हैं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर से भी लोगों का भरोसा उठने लगा है। कहा जा रहा है कि रात्रि में पुलिस गश्त में चुस्ती बरती जाती तो चोरों का मनोबल इतना न बढ़ता। जनवरी और फरवरी महीने में जिले में चेारी की लगभग 40 घटनाएं हुईं। मार्च में भी लगातार ताले टूटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें