फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिले में 99.86 प्रतिशत हुआ डिजिटाइजेशन का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने बताया कि अब तक जनपद में 99.86 प्रतिशत से अधिक फॉर्म डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। तीन विधानसभा क्षेत्र में यह कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बदलापुर, मल्हनी, केराकत में शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का हो चुका है। जबकि जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में 99.99, मडियाहूं में 99.98, शाहगंज में 99.98, मछलीशहर में 99.93, मुंगराबादशाहपुर में 99.74 और जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में 99.27 डिजिटाइजेशन का पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन अब 31 दिसंबर को होगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 दिसंबर से 30 जनवरी तक निर्धारित की गई है। 31 दिसंबर से 21 फरवरी तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 28 फरवरी को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि बढ़ी हुई गणना अवधि 26 दिसंबर तक अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को अवश्य जमा कर दें, जिससे लोकतंत्र के महापर्व में सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें