फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से 95 हजार की लूट...

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से 95 हजार की लूट
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर के समसपुर गांव में दिनदहाड़े हुई वारदात, पुलिस छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के चौराहे पर एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से बृहस्पतिवार को बदमाशों ने 95 हजार रुपये लूट लिए। दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने असलहे के बल पर घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
चौराहे पर जयप्रकाश यादव एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। रोज की तरह वहां लेन-देन का काम चल रहा था। अपराह्न 2 बजे अचानक दो बाइक से पांच बदमाश मौके पर पहुंचे। सभी का चेहरा ढका हुआ था। केंद्र में घुसकर उन्होंने वहां मौजूद ऑपरेटर अवनीश की कनपटी पर असलहा सटा दिया। डेस्क खोलकर उसमें रखे रुपये लूट कर मुंगराबादशाहपुर की तरफ भाग निकले। बदमाशों के केंद्र से जाते ही अवनीश ने शोर मचाते हुए लोगों को घटना की जानकारी ली। केंद्र संचालक जेपी यादव इस वक्त लखनऊ में हैं। ऑपरेटर ने उन्हें फोन पर पूरे मामले से अवगत कराया। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू की। पुलिस ने कुछ दूर तक जाकर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले करीब 70 हजार रुपये लूट की बात सामने आई थी, मगर कैश मिलान के बाद केंद्र संचालक ने बताया कि गल्ले में रखा 95 हजार रुपये बदमाश ले गए हैं। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि ऑपरेटर अवनीश को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। केंद्र पर लगे सीसी टीवी कैमरे व अन्य माध्यमों से बदमाशों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें