फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 कार्ययोजनाओं का राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने लोक निर्माण विभाग डाकबंगले में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनाअंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगरीय सड़क योजना के अंतर्गत 34 कार्य स्वीकृत हुए थे। जिनकी लागत 11 करोड़ रूपये थीं। जिसमें से 25 कार्ययोजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। सात करोड रुपए से सड़कों एवं नाली का कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी परियोजना मां चौकिया शीतला धाम के सुंदर्रीकरण का तीन करोड़ 42 लाख की लागत से किया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगरीय सड़क योजना लगभग रु0 14 करोड़ की लागत से स्वीकृत हुई है। 14 वें वित्त से 42 जगह हाई मास्क लाइट स्वीकृत हुआ है। शहर को सुंदर एवं सुसज्जित कैसे किया जाए इसके लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं शासन से स्वीकृति कराई गई है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम शौर्य पूंज योजना के तहत भी यह शहर में स्वीकृत प्राप्त हुई। उन्होंने शुक्रवार को पास हुए बजट पर कहा कि यह बजट नौजवानों, गरीबों, किसानों एवं देश के 125 करोड़ देशवासियों के हित वाला बजट है। इससे समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि गोमती नदी पर एक पुल और बनाया जाएगा। समारोह को नगर पालिका चयरमैन माया टंडन एवं ईओ कृष्णचंद्र ने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें