फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का बढ़ा मान, नारी शक्ति का स्वाभिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी नारी शक्ति को बढ़ावा दे रही है। हमारे प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक महिला मोर्चा का विस्तार किया गया है। जिला स्तर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष से लेकर 25 की टीम गठित की गई है। साथ ही हर मंडल में महिला मोर्चा की अध्यक्ष सहित 15 की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

यह बातें सिपाह स्थित राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के जनसंपर्क कार्यालय पर गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव की तैयारी करते हुए हर बहन पूरी शक्ति के साथ हर सेक्टर पर उपस्थित रहेंगी। हर बूथ पर महिला मोर्चा की 10 बहनों की उपस्थिति अनिवार्य है। बहनें शहर से लेकर गांव तक घर-घर जाकर नारी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री की योजनाओं का विस्तार करना है। कांशी प्रांत महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री डा. अंजना श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं भाजपा की शक्ति हैं। किसी महिला को कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। उनके पास पहले से ही बहुत कौशल है लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिला है। अंजू पाठक ने कहा कि जिस दिन हमारी बहनों को अवसर मिलेगा, वे चमत्कार करेंगी। वे सभी बाधाओं को दूर करेंगी। इस दौरान विमला श्रीवास्तव, मिलन श्रीवास्तव, सविता मौर्या आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें