बदलापुर। जफराबाद-सुल्तानपुर रेलप्रखंड स्थित रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णनगर के पश्चिम रेलवे क्रासिंग फत्तूपुर के बीचो बीच चावल लदी ट्रक खराब गुरूवार की शाम खराब हो गई। जिससे वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर दो घंटे तक लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोग हलकान रहे।
जौनपुर से सुल्तानपुर की ओर चावल लदी ट्रक जा रही थी। अचानक फत्तूपुर ट्रैक पर खराब हो गई। इसकी सूचना गेटमैन लवकुमार पांडेय ने स्टेशन अधीक्षक तथा वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को दिया। स्टेशन अधीक्षक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी। तब तक नेशनल हाइवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इस दौरान गेटमैन सेप्टीचैन तथा कासन से कोटा से पटना जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन, राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस अप ट्रेन तथा मालगाड़ी को एक एक कर धीरे धीरे पास कराया गया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि क्रेन से ट्रक को ट्रैक से हटाया गया। जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका।