फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हेक्टेयर भूमि में बनेगा गौशाला, समिति ने पारित किया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मंडियाहूं के निजामुद्दीनपुर में गोशाला नहीं बनेगी। अब उसकी जगह सिरकोनी के अमदहा एवं परियावां में निर्माण कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव गो संरक्षण समिति ने बुधवार को पास कर दिया। अध्यक्षता कर रहे डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि गोशालाओं का निर्माण तकरीबन दस- दस हेक्टेयर भूमि में होगा।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व में चिह्नित स्थल निजामुद्दीनपुर के स्थान पर विकास खंड सिरकोनी के ग्राम सभा अमदहा एवं परियावां को चिह्नित किया। गोशाला निर्माण के लिए लगभग दस हेक्टेयर भूमि का बंदोबस्त करने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी निर्माण निगम एवं अन्य विभागों से प्रस्तावित भूमि का निर्माण कार्य को शीघ्र चालू कराने करने को कहा। कहा कि मनरेगा से चहारदीवारी बनवाई जाए और वन विभाग वृक्षारोपण कराए। इस तरह से उसे बनाया जाए कि पर्यटक आकर्षित हो सकें। उन्होेंने सुझाव दिया कि उक्त स्थल को विकसित किये जाने हेतु एक सोसाइटी तैयार कर सहयोग राशि इकट्ठा कर इसके निर्माण एवं विकास में लगाया जाय। छुट्टा पशुओं को इसी गोशाला में रखा जाना है। इससे किसानों की फसलों का होने वाला नुकसान से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि उक्त स्थल पर चारागाह भी विकसित कराया जाय, जिससे पशुओं के भरण-पोषण की व्यवस्था हो सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्रा, रामआसरे सिंह, जिला विकास अधिकारी दयाराम, नगर मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा. विरेंद्र सिंह, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी निर्माण निगम लि. के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें