फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 9.36 लाख लोगों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
शाही किले में विश्व योग दिवस के मौके पर योग करतीं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल व अन्य। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को जनपद के लोगों ने रिकार्ड बनाया। शाही किला सहित अन्य स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गय। जिले में योगाभ्यास में 9 लाख 36 हजार लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैसुरू पैलेस ग्राउंड से हो रहे उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया सुना। शाही किले में मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, विधायक मड़ियाहू आरके पटेल, अतिरिक्त महानिदेशक विदेश व्यापार नई दिल्ली/नोडल अधिकारी डा. अमिया चन्द्रा, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि योग की स्वीकार्यता भारत में विदेशों में भी है। उन्होंने कहा कि योग संपूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी है और मानव जाति के लिए उपहार है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी योग के लिए प्रेरित करते रहें। मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने साधकों व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर योग प्रशिक्षक अचल हरीमूति, शशि भूषण, विकास यादव, कुलदीप यादव, गरिमा राठौर, अनीता यादव, वंन्दना साहू, जगदीश यादव, सिकन्दर आर्य, ज्ञान प्रकाश आर्य, रंजीत सहित अन्य योग प्रशिक्षक द्वारा का योग कराया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपदभर में योगाभ्यास किया गया। इस दौरान 9 लाख 36 हजार लोगों ने योगाभ्यास किया। वहीं, जेल अधीक्षक एसके पांडेय की देखरेख में भी जिला कारागार में योग शिविर का आयोजन किया गया। इंग्लिश क्लब में योगाभ्यास किया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या रहीं। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जौनपुर द्वारा रेडक्रास भवन पर योग शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा ने दीप प्रज्वलित करके किया । इसके पश्चात योग शिक्षक द्वारा सभी सम्मानित सदस्यों और अतिथियों को सर्वाइकल स्पांडिलाइटिस ,कमर ,रीढ़ की हड्डी एवं हृदय रोग से संबंधित योग का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें