जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा कराने के लिए चार जिलों में 813 केंद्र बनाने की तैयारी है। विश्वविद्यालय से संबद्ध चार जिलों में कुल 853 कॉलेज हैं। इसमें से 40 कालेज ऐसे है जिनमें छात्रों की संख्या कम होने के कारण उनके छात्रों को नजदीक के परीक्षा केंद्र से अटैच किया जाएगा।
विश्वविद्यालय की 30 प्रतिशत परीक्षाएं खत्म हो चुकी है। अभी 70 फीसदी परीक्षाएं बाकी हैं। परीक्षा के लिए चार जिलों में 698 केंद्र बनाए गए थे। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढा दी गई है। अब 813 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है। परीक्षा तीन पाली में कराने के लिए कार्यक्रम तैयार हो चुका है। सुबह 7से 10, 11 से 1बजे और दो से पांच बजे तक तीन पाली में परीक्षाएं कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह का कहना है कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कालेजों में बने कोविड-19 हास्पिटल को हटाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है। शासन के मंशा के अनुरूप परीक्षा कराने के लिए कालेजों को निर्देश जारी कर दिया गया है।