फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किसान की मौत, एक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव में मंगलवार की रात पोल से टूटकर जमीन पर गिरे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मड़ियाहूं में एक व्यक्ति करेंट से झुलस गया।
विज्ञापन

सूरापुर गांव निवासी राजेश कुमार सिंह 48 की गाय रात में गोशाला से निकलकर खेत में चली गई। राजेश गाय को पकडने के लिए खेत की तरफ जा रहे थे तभी रास्ते में पोल से टूटकर जमीन पर गिरे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। परिजनों ने किसी तरह बिजली की सप्लाई बंद करवाकर उन्हें तार से अलग किया और अस्पताल पहुंच ाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे नायब दरोगा नागेश्वर शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, मडियाहूं कस्बे के यादव बस्ती निवासी नन्हे यादव (50) बुधवार को करंट से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नन्हे यादव के मकान की छत का निर्माण कार्य चल रहा है। वह दोपहर में निर्माणाधीन छत पर गए थे तभी ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें