फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दशहरा पर जलेगा 75 फीट का रावण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। ऐतिहासिक विजय दशमी मेले में इस बार 75 फीट के रावण का पुतला जलाया जाएगा। कोलकाता के कारीगर पुतले को अंतिम रूप दे रहे हैं। पहले रावण का पुतला सुब्बन खां और उनके परिवार के लोग बनाते थे। उनके बाद पड़ोस के इंतजार खां ने कुछ दिन तक विरासत संंभाली।
विज्ञापन

185 साल से मुस्लिम परिवार रावण का पुतला बनाता आ रहा था। भादी निवासी सुब्बन खां व परिवार के लोग पुतला बनाते आ रहे थे। इनकी तीन पीढ़ियां इस कार्य में लगी रहीं। इस परिवार के लोग रावण के पुतले के अलावा राजा दशरथ के दीवान व अशोक वाटिका आदि सहित अन्य पुतले भी बनाते हैं। पिछले साल सुब्बन खां की तबीयत खराब होने की वजह से उनका परिवार इस परंपरा को निभाने से दूर रहा। हालांकि इस परंपरा को बनाए रखने के लिए उनके पट्टीदार इंतजार खां ने पिछली बार रावण समेत बाकी और लोगों का पुतला बनाया। इस बार कोलकाता के कारीगरों रावण समेत बाकी पुतले तैयार किए हैं। इस बार 75 फीट ऊंचा रावण का पुतला दशहरा मेले में आकर्षण का केंद्र होगा।क्षेत्र में 186 साल पहले रामलीला और विजय दशमी मेले की शुरुआत हुई। तभी से रावण के पुतले के अलावा राजा दशरथ के दीवान, अशोक वाटिका, मेघनाथ, जटायु, हिरन आदि के पुतले को बनाने का काम सुब्बन खां का परिवार करता चला आ रहा था। सुब्बन खां बताते हैं कि इससे पहले उनके पिता कौसर खां रावण का पुतला बनाने थे। उनकी तबीयत खराब होने की वजह से पिछली बार इंतजार खां ने पुतला बनाया था। इस बार बंगाल से आए कारीगर रावण समेत सभी पुतले बना रहे हैं। सहयोग में पत्नी महजबी, बेटे शाहनवाज, आकिब लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें