जौनपुर। अधिसूचना जारी होने के बाद प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना अधर में लटक गई है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मकारों का न तो रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और न ही पेंशन कार्ड वितरित किया जा रहा है।
असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मकारों को पेंशन की सुविधा देने के मद्देनजर सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना का संचालन किया है। इसके तहत 60 साल के बाद पेंशन देने का कार्य किया जाएगा। योजना का शुभारंभ 15 फरवरी को किया गया था। इस दौरान लगभग असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले साढ़े छह हजार कर्मकारों का रजिस्ट्रेशन किया है। जिनको पेंशन की सुविधा देने के लिए पेंशन कार्ड भी उपलब्ध करा दिया है। लेकिन अधिसूचना जारी होने के बाद इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मकारों का रजिस्ट्रेशन बंद हो गया है।
अधिसूचना जारी होने के बाद इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा है। अब अधि सूचना समाप्त होने के बाद लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस योजना के तहत अभी तक साढ़े छह हजार लाभार्थियों को पेंशन कार्ड देकर योजना का लाभ दिया गया है।
कुलदीप सिंह
सहायक श्रमायुक्त