मछलीशहर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को तहसील सभागार में बीएलओ के साथ बैठक की। जिसमें मतदाता सूची में जिन वोटरों का नाम अंकित नहीं है। उनसे फार्म छह भरवाकर तत्काल जमा कराने का निर्देश दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश ने कहा कि सभी बीएलओ जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं है। उनका फार्म छह भरकर तत्काल जमा कर दें। जिससे उनका नाम मतदाता सूची में अंकित किया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। ऐसी दशा में आप लोग अपने मतदाता सूची को समय रहते जल्द से जल्द घर- घर जाकर मिलान कर लें। ताकि पता चल सके कि मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूट तो नहीं गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने की शिकायत मिली तो जिम्मेदारी बीएलओ की होगी। नायब तहसीलदार कृष्ण राज सिंह यादव ने कहा कि समय रहते आप लोग मतदाता सूची का अविलंब मिलान कर लें। यदि कही पर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत अवगत कराएं। जिससे समय से उसका निदान हो सके। बैठक में रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेश यादव सहित आदि उपस्थित रहे।