फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को बांटा गया 300 कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज(जौनपुर)। भीषण ठंड को देखते हुए जेसीआई शाहगंज सिटी की ओर से बुधवार को कलेक्टरगंज में नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गरीबों व असहायों को 300 कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शाहगंज शैलेंद्र यादव ललई ने कंबल बांटकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने संस्था को मानव कल्याण का कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्था के अध्यक्ष जेसी रामजी अग्रहरि ने बताया कि विगत कई वर्षों की तरह संस्था द्वारा इस वर्ष भी बढ़ती ठंड के मद्देनजर कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीसी तिवारी, जेसी रूपेश जायसवाल, राजकपूर अग्रहरि ने संबोधित किया। सचिव मनीष बरनवाल ने आभार जताया। संचालन जेसी सौरभ सेठ ने किया। कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार रहे। इस अवसर पर संजय गुप्ता, अभिषेक अग्रहरि, आनंद वर्मा, आशीष प्रीतम, देवी प्रसाद चौरसिया, रंजीत साहू, विकास साहू, धीरज पाटिल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें