फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 पार सभाजीत ने 1:47 घंटे में पूरी की हाफ मैराथन, जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
सभाजीत यादव
विज्ञापन
मीरगंज (जौनपुर)। मछलीशहर तहसील के अदारी डभिया गांव निवासी 70 साल से ज्यादा उम्र के धावक सभाजीत यादव ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में स्वर्ण पदक जीता है। रविवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने पुरुष वेटरन वर्ग (70 वर्ष एवं उससे अधिक) में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बिब नंबर 178955 के साथ दौड़ में शामिल सभाजीत ने 21.097 किलोमीटर की दूरी एक घंटा 47 मिनट तीन सेकंड में पूरी की। इस वर्ग में वह आधिकारिक तौर पर प्रथम रहे। कुछ दिन पहले ही उनके बेटे रोहित यादव ने जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेल में भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का मान बढ़ाया था।
अब पिता की उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। सभाजीत यादव ने बताया कि वह कई दशकों से मैराथन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। नियमित अभ्यास के दम पर वह अब तक विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र की उपलब्धियों पर मीरगंज और मछलीशहर क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें