जौनपुर। जिला न्यायालय परिसर में न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर 6 हजार 901 वादों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मनोज कुमार सिंह गौतम ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। उन्होंने एमएसीटी के 72 वाद लगाए गए। इनमें से 46 वादों का निस्तारण कर दो करोड़ 30 लाख 20 हजार रुपये की प्रतिकर धनराशि दिलाई गई।
विभिन्न न्यायालयों में लंबित शमनीय अपराध के 3473 मुकदमे लगाए गए कुल 2726 मुकदमे निस्तारित किए गए। इन पर एक लाख 89 हजार 90 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। दीवानी के कुल 225 वादों में 150 वाद निस्तारित किया गया। दो करोड़ 69 लाख 11 हजार 835 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। विद्युत अधिनियम के अंतर्गत 71 वादों में सभी निस्तारण किया गया। वैवाहिक/पारिवारिक न्यायालयों से संबंधित कुल 57 वादों में 52 वाद निस्तारित कर 38 लाख 88 हजार रुपये भरण-पोषण की धनराशि दिलाई गई। विभिन्न बैंकों से ऋण वसूली के 943 वादों का निस्तारण कराया गया तथा छह करोड़ 11 लाख 50 हजार 774 रुपये पर समझौता कराया गया। विद्युत बकाया वसूली के 72 वाद लगाकर 72 वाद निस्तारित कराया गया। इस प्रकार जनपद में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के कुल 6901 वाद निस्तारित किये गए।