फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़े 67 हजार मतदाता, आज होगा सूची का अंतिम प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। मतदाता सूची तैयार करने का काम पूरा हो चुका है। इस बार सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 67 हजार मतदाता बढ़े हैं। चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग की तरफ से अब तक मतदाता सूची का काम पूरा कर लिया गया है। एक नवंबर से पांच दिसंबर तक घर-घर बीएलओ के माध्यम से मतदाता पुनरीक्षण का अभियान चलाया गया। जिसका अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2022 को किया जाएगा। इसके बाद भी छूटे हुए लोगों का नाम जोड़ा जाएगा। फिलहाल, जो मतदाता सूची तैयार की गई है उसमें 67 हजार मतदाता बढ़े हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस समय 34 लाख 80 हजार 744 मतदाता हो गए हैं। इसमें 18 लाख 10 हजार 105 पुरुष और 16 लाख 70 हजार 525 महिला मतदाता तथा 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसी सूची का प्रकाशन सभी बूथों पर किया जाएगा। इसके अलावा बूथ, सेक्टर व ईवीएम की तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स का टेंडर भी किया जा चुका है। मतगणना के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय मूल्यांकन भवन को तैयार किया गया है। जिले के 126 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं मतदान कर्मियों की ट्रेनिग कोरोना को देखते हुए टीडी इंटर व डिग्री कालेज में दी जाएगी। चुनाव को संपन्न कराने के लिए 34 हजार कर्मियों की फीडिंग कराई जा चुकी है। दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की भी तैयारी हो चुकी है।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को किया जाएगा। विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। हालांकि इसके बाद छूटे लोगों के आवेदन लिए जाएंगे। - मनीष कुमार वर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें