फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सरिया फैक्ट्री से जब्त किए 65 ऑक्सीजन सिलिंडर....

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सरिया फैक्ट्री से जब्त किए 65 ऑक्सीजन सिलिंडर
विज्ञापन

- एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहगंज। कोरोना महामारी में ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत से जहां रोजाना लोगों की जान जा रही है, वहीं तमाम लोग ऐसे हैं, जो सिलिंडर रखने के बाद भी मदद को आगे नहीं आ रहे। रविवार को प्रशासन ने तीन सरिया फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां से 65 ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद हुए। इसे प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने ताखा पूरब स्थित सावित्री स्टील, जगदंबा स्टील व आजमगढ़ मार्ग स्थित पॉपुलर रोलिंग मिल पर छापेमारी की। नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि पहले ही इन फैक्ट्री संचालकों से मदद की अपील की गई थी। कोई मदद न मिलने पर लोगों की जान बचाने के लिए छापेमारी की कार्रवाई में तीन फैक्ट्री से कुल 20 भरे आक्सीजन सिलेंडर और 45 खाली सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इन फैक्ट्री संचालकों पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। अन्य सरिया फैक्ट्री पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें