टीडी कालेज से पीसीएस की परीक्षा देकर निकलते प्रतियोगी।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पीसीएस-प्री की परीक्षा रविवार को जिले के 52 केंद्रों पर हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 58 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रत्येक केंद्र की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
परीक्षा के लिए कुल 24421 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 10336 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। परीक्षा के चलते सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड बढ़ने लगी थी। कोविड-19 के गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए अभ्यर्थियों को गेट पर ही सैनिटाइज करने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। पीसीएस परीक्षा के लिए रविवार को दिन भर में शहर में भीड़भाड़ का माहौल रहा। दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद शाम करीब साढ़े 4 बजे शहर में कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थि ति हो गई। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी की निगरानी में परीक्षा कराई ग ई। बीएसए ने बताया कि परीक्षा के लिए 24421 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 14085 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा 10336 अभ्यर्थी शामिल हुए। छात्रों की उपस्थिति करीब 42 प्रतिशत रही।