फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 विधानसभा सीटों पर 57.17 प्रतिशत हुआ था मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद की नौ विधानसभा सीट पर सात मार्च को हुए मतदान की सूचना संशोधित की गई है। इसकी अंतिम सूचना निर्वाचन आयोग को प्रेषित की गई है। इसके मुताबिक 57.17 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि एक दिन पहले प्रशासन ने जानकारी दी थी कि मतदान समाप्ति के बाद मतदान प्रतिशत 56.45 था।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयारी की गई सूचना के मुताबिक जनपद सबसे अधिक प्रतिशत मतदान मल्हनी सीट पर हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक बदलापुर में एक दिन पहले 57 प्रतिशत मतदान की जानकारी दी गई थी, जबकि फाइनल सूची होने पर यहां 58.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस सीट पर 54 प्रतिशत पुरुष और 63.85 प्रतिशत मतदान महिला तथा 16.67 प्रतिशत थर्ड जेंडर मतदाताओं ने वोट किया। इसी तरह, शाहगंज में 58.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें 54.89 प्रतिशत पुरुष और 63.20 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया है। जौनपुर (सदर) विधानसभा क्षेत्र में 56.56 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 54 प्रतिशत पुरुष और 59.38 प्रतिशत महिला ओर 6.67 प्रतिशत थर्ड जेंडर ने वोट किया। जबकि मल्हनी विधानसभा सीट पर 59.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें 56 प्रतिशत पुरुष और 63.66 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह मुंगराबादशाहपुर 56.80 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 51.73 प्रतिशत पुरुष और 62.43 प्रतिशत महिला तथा 6.25 प्रतिशत थर्ड जेंडर ने वोटिंग की। वहीं, मछलीशहर में 54.06 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 48.14 प्रतिशत पुरुष और 60.57 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया। इसके अलावा, मडि़याहूं में 57.11 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 51.52 प्रतिशत पुरुष और 63.20 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया। जफराबाद में 55.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 50.69 प्रतिशत पुरुष और 61.22 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया। केराकत विधानसभा क्षेत्र में 57.42 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 51.65 प्रतिशत पुरुष और 63.62 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। इस तरह देखें तो जौनपुर (सदर) सीट को छोड़कर सभी आठ सीटों पर महिलाओं का मतदान प्रतिशत 60 के पार रहा, जबकि पुरुष किसी भी विधानसभा में 60 प्रतिशत मतदान नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें