फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बाइक खरीदने के चक्कर में गंवाए 56 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन बाइक खरीदने में गंवाए 56 हजार
विज्ञापन

- सोशल साइट के माध्यम से धोखाधड़ी
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी पीयूष कुमार उपाध्याय ने ऑनलाइन बुलेट बाइक की शॉपिंग के चक्कर में 56 हजार रुपये गंवा दिए। जालसाजों की बात में आकर उसने गूगल पे के माध्यम से जालसाज के खाते में छह बार में कुल 55996 रुपये ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

भगवानपुर गांव निवासी पीयूष कुमार उपाध्याय के फेसबुक पर ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बुलेट बाइक का विज्ञापन 23 जून को आया था। विज्ञापन में देवकुमार शर्मा नामक व्यक्ति भारतीय सेना का जवान बताकर अपना मोबाइल नंबर भी दे दिया। पीयूष ने भरोसा करके बाइक बुक कर दिया। एक सप्ताह के बाद पीयूष के मोबाइल पर फोन आया कि आप का कोरियर मछलीशहर पहुंच गया है। वहां से आकर बाइक ले जाएं। बाइक ले जाने से पहले गूगल पे से भुगतान कर दें। उन्होंने छह बार में कुल 55996 रुपये गूगल-पे से भेज दिया। मौके पर बाइक लेने पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। मोबाइल से बात करने की कोशिश की तो वह नंबर भी बंद हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें