फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रहीन वोटरों को दी जाएगी ब्रेल लिपि मतदाता पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नेत्रहीन मतदाताओं को वोट देने में दिक्कत न हो। इसके मद्देनजर उनको ब्रेल लिपि में मतदाता पर्ची दिया जाएगा। साथ ही उनको वोट देने के लिए ईवीएम पर भी ब्रेल लिपि का विकल्प होगा। जिसका उपयोग कर नेत्रहीन मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर सकेगा।
लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी जोर शोर से शुरु हो गई है। इस कार्य को पूरा करने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला जुट गया है। वहीं चुनाव आयोग द्वारा भी आए दिन दिशा निर्देश जारी किया जा रहा है। जिले में कुल तीन लाख 17 हजार एक मतदाता है। जिसमें 10 हजार 545 दिव्यांग मतदाता है। इसमें नेत्रहीन मतदाता भी शामिल है। इन नेत्रहीन मतदाताओं को वोट देने के लिए निर्वाचन आयोग ने जहां ईवीएम में ब्रेल लिपि का उपयोग किया है। वहीं इनको फोटो मतदता पहचान पत्र और मतदाता पर्ची भी ब्रेल लिपि में देने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में कार्यवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। ऐसे मतदाताओं को ब्रेल लिपि में फोटो मतदता पहचान पत्र और मतदाता पर्ची देने का कार्य किया शीघ्र शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेत्रहीन वोटरों को अपना मत देने में सहुलियत हो। इसके लिए चुनाव आयोग ने ऐसे वोटरों को फोटो मतदता पहचान पत्र और मतदाता पर्ची भी ब्रेल लिपि में देने का निर्देश दिया है। साथ ही ईवीएम में भी ब्रेल लिपि का विकल्प है। जिसके क्रम में कार्यवाई शुरु कर दी गई है।
आरपी मिश्र
उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें