खुटहन। अमर फाउंडेशन के सौजन्य से गढ़ा गोपालापुर गांव के क्रीड़ांगन पर चल रहे तीन दिवसीय रूल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया। जिसमें रामनगर ने तिलवारी को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तिलवारी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाया। वहीं जवाब में उतरी रामनगर की टीम ने अंतिम ओवर की दो गेंदे शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया। फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका शुभम और रवीकांत ने निभाई। कमेंटटेटर की भूमिका श्रवण तिवारी ने निभाया। इस मौके पर सत्यनारायण तिवारी, नंदलाल तिवारी, अंकुर, संतोष दूबे, हैप्पी, धीरज, विशाल आदि मौजूद रहे।