फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 110 वीटीएस पर लगे फोर जी सिस्टम, जून में ही शुरू होगी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में फोर जी नेटवर्क की सुविधा को लेकर बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की दो वर्षों की कवायद तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिले में कुल 125 वीटीएस (वर्चुअल टावर साइट्स) पर फोर जी टॉवर लगाए जाने की योजना है। इनमें से 110 वीटीएस पर फोर जी सिस्टम लगाने का कार्य जून तक पूरा कर नेटवर्क सेवा चालू कर दी जाएगी।फोर जी नेटवर्क के शुरू होते ही जिले के लगभग 1.40 लाख बीएसएनएल उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अब तक बीएसएनएल की सेवा की तुलना में निजी कंपनियों के नेटवर्क को बेहतर माना जाता था, लेकिन अब बीएसएनएल अपनी तकनीकी क्षमताओं को अपडेट कर निजी कंपनियों को टक्कर देने की रणनीति बना रही है। नेटवर्क की गुणवत्ता में सुधार, तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतर कॉल कनेक्टिविटी जैसे कई फायदे उपभोक्ताओं को मिलने की उम्मीद है।बीएसएनएल अधिकारियों के अनुसार, टॉवर की स्थापना और तकनीकी उपकरणों की टेस्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है। जून महीने के अंत तक सभी प्रमुख क्षेत्रों में नेटवर्क सेवा सक्रिय हो जाएगी। हालांकि कुछ इलाकों में टेस्टिंग के लिए इसको चालू भी किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका विस्तार किया जाएगा ताकि वहां के लोग भी तेज और विश्वसनीय नेटवर्क सेवा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

दो फेज में लगाया गया फोर-जी सिस्टम -वीटीएस टॉवर पर फोर-जी सिस्टम दो फेज में लगाया गया। इसके तहत फेज वन में 27 फोर जी सिस्टम लगाया गया तो फेज टू में 83 फोर जी सिस्टम लगाया गया। अभी शेष 15 फोर जी सिस्टम उन जगहों पर नहीं लग सके हैं, जहां के टॉवर पर कुछ समस्या थी या फिर मालिकाना हक को लेकर समस्या थी। साथ अभी कुछ फोर-जी सिस्टम आना बाकी है।
फोर-जी सिस्टम में वीटीएस में एंटिना लगना होता है। 110 जगहों पर एंटिना लग चुका है। इन सभी को जून तक चालू करा दिया जाएगा। शेष जगहों के वीटीएस के लिए अभी ऊपर से मशीन आना बाकी है। - अंकुर तिवारी, प्रभारी टीडीएम बीएसएनएल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें