बक्शा। ब्लॉक परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के समीप बीते शुक्रवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन एवं भूख हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। उनकी मांग है कि बक्शा एवं सरायहरखू स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव किया जाए।
नौपेड़वा सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने पहुंच अनशनरत अमरनाथ साथी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सक ने लगातार भूख हड़ताल कर रहें अमरनाथ साथी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की चेतावनी दी। सुरक्षा की दृष्टि से थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहें। लगभग 70 गांवों और दो लाख की आबादी वाले इस इलाके के लोगों द्वारा दोनों स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे है। आंदोलन की अगुवाई कर रहें अमरनाथ साथी ने बताया कि जब तक उच्चाधिकारियों या रेल विभाग द्वारा उचित आश्वासन नहीं मिल जाता अनशन जारी रहेगा।
इस मौके पर मनोज यादव, बबलू यादव, शुभम यादव, पूर्व बीडीसी राजेंद्र प्रसाद यादव टिकरी, प्रोफेसर अखिलेश यादव, राहुल यादव, शेखर आदि मौजूद रहें।