जौनपुर। जलशक्ति विभाग के तहत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की नहरों पर पुल-पुलियों का जीर्णोद्धार, पुनर्निर्माण एवं नव निर्माण के महाभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्लयम से खनऊ से किया। इस अभियान के अंतर्गत जनपद की 994 पुल और पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लिए यह एतिहासिक कदम होगा। पुल व पुलियों के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण तथा नवनिर्माण की योजना इतने बडे स्तर पर तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 300 करोड रुपए की व्यवस्था की गई है। जौनपुर के लिए इस कार्य के लिए 474 लाख की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह कार्य 100 दिन के अंदर पूर्ण करा लें। जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने जनपद में इसका शुभारंभ कराएं।
कई पुलिया लगभग 190 वर्ष पूर्व बनाई गई थी। जभ इतनी सकरी थी कि आज उन पर आवागमन काफी मुश्किल हो गया है। अत: इसके जीर्णोद्धार, पुनर्निर्माण एवं नवनिर्माण की अत्यंत आवश्यकता था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण एनआईसी में किया गया। जहां राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव, विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, प्रतिनिधि विधायक केराकत आरडी चौधरी, ब्लाक प्रमुख खुटहन रमेश सिंह, डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ अनुपम शुक्ला, सीआरओ राजकुमार द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।