फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 4596 वाहन चालक बार-बार तोड़ रहे यातायात नियम, किसी के 20 तो किसी के 36 चालान कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
-पांच से अधिक चालान पर वाहन का रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने तक रद्द किए जाने का है प्रावधान
विज्ञापन

अंकुर शुक्ला
जौनपुर। ट्रैफिक नियमों को लेकर जिले के कुछ लोग गंभीर नहीं हैं। यातायात विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 4596 वाहन चालक बार-बार यातायात नियम तोड़ रहे हैं, आलम यह है कि किसी के 20 तो किसी के 36 बार चालान कटे। नियम है कि अगर आपके पांच से अधिक चालान कटेंगे, तो आपकी कार या बाइक का रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द कर दिया जाएगा। लेकिन इस नियम का जनपद के 4596 वाहन चालकों पर कोई असर नहीं है। वह यातायात नियमों का न सिर्फ उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि चालान की धनराशि भी नहीं जमा कर रहे हैं, जो अब करोड़ों में पहुंच गई है।
जनपद में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती की जा रही है। अभियान चलाकर तिराहे-चौराहे पर वाहनों की जांच की जाती है। नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर वाहन चालकों का चालान काटा जा रहा है। इसके बाद भी कुछ लोग लापरवाह बने हुए हैं। इस साल ही अब तक 93,349 वाहन चालकों को नियमों के उल्लंघन करते पकड़ा गया। इनसे 1 करोड़ 78 हजार 40 रुपये चालान के भी जमा कराए गए। लेकिन, इसके बाद भी 4596 वाहन चालक ऐसे हैं, जिन्हें चालान की कार्रवाई का डर नहीं है। हैरानी की बात यह है कि इनमें कई ऐसे हैं जिनका कभी 20 बार तो कभी 36 बार यातायात नियम का उल्लंघन करने पर चालान कट चुका है। लेकिन वह न तो चालान की धनराशि जमा कर रहे हैं और न ही यातायात के नियमों के लिए गंभीर हैं। हालांकि अब इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए यातायात विभाग ने परिवहन विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


सबसे अधिक नियम तोड़ने वाले पांच लोग
केस-1
मनोज कुमार सिंह बाइक चालक हैं, इसका नंबर यूपी 62बीआर 0097 है। 22 दिसंबर तक इनका 36 बार चालान कट चुका है, इन्हें 41 हजार रुपये का चालन भरना है, लेकिन अभी तक जमा नहीं किए हैं।
-
केस-2
अनुराग तिवारी बाइक चालक हैं, इनकी बाइक का नंबर यूपी 62 सीबी 4888 है। नौ मई तक इनका 20 चालान कटा है, इसके कारण उन्हें 22 हजार रुपये का जुर्माना भरना है। लेकिन, एक भी बार का पैसा जमा नहीं किए।

केस-3
घनश्याम जायसवाल बस के मालिक हैं, इसका नंबर यूपी 44 बीटी 4347 है। इस पर अब तक यातायात विभाग ने 23 बार चालान किया है, जुर्माने के रूप में इन्हें 25 हजार 500 रुपये जमा करने हैं। लेकिन अभी तक एक भी चालान की धनराशि जमा नहीं की गई।

केस-4
डब्लू कुमार गुप्ता पिकअप के मालिक हैं, इसका नंबर है यूपी 62 टी 7019। 23 सितंबर तक इनका 21 बार चालान कटा है। इन्हें जुर्माने के रूप में 36 हजार 500 रुपये का जमा करने हैं। लेकिन अभी तक एक भी चालान का पैसा उन्होंने जमा नहीं किया है।
-
केस-5
गौरव कुमार यादव बाइक चालक हैं। इनकी बाइक का नंबर यूपी 62 सीडी 6162 है, इसका 28 अगस्त तक 20 बार चालान कटा है। जुर्माने के रूप में इन्हें 23 हजार रुपये जमा करने हैं। लेकिन अभी तक एक भी चालान की पैसा जमा नहीं किया है।
विज्ञापन

-
यातायात पुलिस ने पत्र भेजा है। संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जा चुका है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी, नियमों से लापरवाही किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है।
-सत्येंद्र सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें