फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गलन से बाइक चालकों के हाथ हो जा रहे सुन्न, अधिकतम पारा 19 रहा

विज्ञापन
कोहरे के कारण दिन में लाइट जलाकर चलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। कोहरे और गलन भरी ठंड ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को दिन में गलन का आलम यह रहा कि 10 किमी चलने पर भी बाइक सवारों के हाथ सुन्न हो जा रहे थे। अंगुलियों के नाखून में दर्द हो रहा था। वहीं, सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रोज की तुलना में 80 फीसदी लोग कम नजर नहीं आए। सोमवार को अधिकतम 19 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड को देखते हुए बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि कक्षा एक से 8 तक के विद्यालय 24 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सुबह और शाम कड़ाके की ठंड के चलते के चलते लोगों को काफी परेशानी हुइ। रेलवे स्टेशन, रोडवेज परिसर और निजी बस अड्डों पर यात्री वाहनों का इंतजार करते देखे गए। विगत दो दिनों से पड़ रही कड़ाके के ठंड से कामकाज पर असर पड़ा।
सोमवार को पूरे दिन सूरज बादलों में घिरा रहा। ग्रामीण इलाकों में ठंड से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। जरूरी होने पर ही बाहर निकले। क्षेत्रों में अलाव की कमी से लोग सड़कों पर कांपते नजर आए।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में हालात और भी खराब रही। सुबह आठ बजे तक सड़कों पर आवागमन न के बराबर था। लोगों ने अपने घरों में ही रहने को प्राथमिकता दी। पशुपालकों को अपने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने में काफी परेशानी हुई। कोहरे से हाईवे पर लाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरख पटेल ने बताया कि ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 23 और 24 दिसंबर को 8वीं तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यह आदेश सभी परिषदीय विद्यालय, मान्यता प्राप्त,सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू रहेगा। शिक्षक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ विद्यालय पर समय से उपस्थित होकर विभागीय कार्य व एसआईआर का कार्य एवं अन्य सरकारी दायित्वों का निर्वहन करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें