फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन तोड़ने के आरोप में 45 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। लॉक डाउन में गैर प्रांतों से आने वालों का सिलसिला जारी है। बिना अनुमति के पहुंचे 45 लोगों के खिलाफ पुलिस ने लॉक डाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने परदेश से आने की कोई सूचना नहीं दी और न ही सहयोग किया है।
विज्ञापन

लॉक डाउन के चलते महानगरों से मजदूरों और अन्य लोगों का पलायन लगातार जारी है। जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि जो लोग अपने गांव पहुंच रहे हैं, वह अपने ही क्षेत्र के निर्धारित किए गए प्राथमिक विद्यालयों में अपने आप को क्वारंटीन करें। एक से चार मई के बीच मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में महानगरों से आए ऐसे 45 लोगों पर पुलिस ने लॉक डाउन तोड़ने, क्वारंटीन के नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष अरविंद यादव का कहना है किराम चौकी, गौरैयाडीह, लौह, इटहरा, जमालपुर, हसनपुर, विझवनिया का पूरा, पुरुउ पुर, डिहई का पूरा, सटवां, पूरा मधू, गोधुआ, दान, रामपुर भोड़ी में आए 45 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। कई अन्य लोगों के बारे में भी सूचना मिली है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें