फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 4401 वादों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में 4401 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान सवा दो करोड़ रुपये का मुआवजा लोगों को दिलवाया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव मो फिरोज ने बताया कि लोक अदालत में दीवानी के 45, लघु अपराधिक के 562, वैवाहिक भरण पोषण के 18, उत्तराधिकार के 14, नगर पालिका के 13, दूरसंचार के 13 वाद, फौजदारी के 2966, मोटर दुर्घटना के 5, राजस्व के 159 और विद्युत के 53 वाद का निस्तारण किया गया। लघु अपराधिक के 562 वादों में जुर्माने के रूप में एक लाख 14 हजार 891 रुपये जमा कराए गए। वैवाहिक भरण पोषण के 18 वादों का निस्तारण कर 10.10 लाख रुपये पत्नियों को दिलाए गए। उत्तराधिकार 14 वादों के निस्तारण कर 57 लाख 57 हजार 11 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किए गए। मोटर दुर्घटना के पांच मामलों में 25 लाख 25 हजार रुपये मुआवजा दिलाया गया। विद्युत के 23 वादों का निस्तारण कर पांच लाख 69 हजार 372 रुपये जमा कराए गए। लोक अदालत में दीवानी और कलेक्ट्रेट से संबंधित 2858 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों के 549 मामलों में समझौते कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें