फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

430 महिला अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत शुरू हुई काउंसिलिंग के पहले दिन बुधवार को 430 महिला अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। जीजीआईसी में काउसिंलिंग के लिए कुल छह टेबल लगाए गए थे। 455 को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था लेकिन किसी कारण से तीस अभ्यर्थी उपस्थिति नहीं हो सकी। अनुपस्थिति अभ्यर्थियों को दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी काउंसिलिंग में मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

काउंसिलिंग के लिए उमड़ी महिला अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते जीजीआईसी में सामाजिक दूरी का मानक भी चरमरा गया। हालांकि कोविड-19 को देखते हुए काउंसिलिंग के लिए यहां दूर-दूर काउंटर जरूर लगाए गए थे पर भीड़ पर कोई नियंत्रण नहीं रहा। अलबत्ता बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी खुद माइक से एलान करते रहे कि लोग अभ्यर्थी सामाजिक दूरी के मानक को बनाए रखें लेकिन बीएसए की इस अपील का भी असर अभ्यर्थियों पर कम दिखा। यहां काउंसिलिंग के लिए जौनपुर के अलावा आजमगढ़, गाजीपुर, मऊं, भदोही, मिर्जापुर समेत कई अन्य जनपदों से भी अभ्यर्थी शामिल हुए। काउंसिलिंग सुबह दस बजे से शुरू हुई लेकिन यहां अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से ही पहुंचने लगे थे। भीड़ अधिक होने के चलते सब्जीमंडी से भंडारी स्टेशन रोड पर भी जाम लगा रहा।
आज 9 बजे से होगी काउंसिलिंग
जौनपुर। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि 15 अक्तूबर को जीजीआईसी परिसर में सुबह नौ बजे से ही काउंसिंलिंग शुरू की जाएगी। दूसरे दिन की काउंसिलिंग में 1150 पुरुष अभ्यर्थी और पहले दिन की काउंसिलिंग में अनुपस्थित महिला अभ्यर्थी भी शामिल हो सकती हैं। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के चलते 15 काउंटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

16 अक्तूबर को वाराणसी में मिलेगा नियुक्ति पत्र
जौनपुर। काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 अक्तूबर को सभी अभ्यर्थियों को वाराणसी में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते यह निर्णय लिया गया है। संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल हरहुआ में नियुक्ति पत्र का वितरण सुबह दस बजे से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को यहां से वाराणसी ले जाने के लिए रोडवेज बस का इंतजाम किया गया है। टीडी कालेज मैदान में सुबह छह बजे से ही बसों को रवाना करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जहां अभ्यर्थियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर और खाने पीने का भी प्रबंध किया जाएगा। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने इसके लिए सीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया है। टीडी कालेज में अभ्यर्थियों को बसों में सवार करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें