फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बास्केटबाल में फार्मेसी की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में गुरुवार से पांच दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2019 का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बास्केटबाल महिला प्रतियोगिता में दो टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें फार्मेसी की टीम ने विज्ञान संकाय की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

एकलव्य स्टेडियम में आयोजित कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता में 14, कबड्डी महिला प्रतियोगिता में आठ टीमें प्रतिभाग की। वहीं वालीबाल पुरुष प्रतियोगिता में 16 टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। पहले राउंड में 8 एवं दूसरे राउंड में 4 टीमें फाइनल में पहुंची। इन टीमों के बीच शुक्रवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में 8 मार्च को कबड्डी, वॉलीबाल एवं बास्केटबाल प्रतियोगिताओं का फाइनल मैच होगा। 9 मार्च से 11 मार्च के बीच दौड़, शॉट पुट डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद, जेवलिन थ्रो समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 9 मार्च को एकलव्य स्टेडियम में संकायों की टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। संयोजक डॉ. रजनीश भास्कर, सहसंयोजक डॉ. अमरेंद्र सिंह एवं प्रवीण सिंह, आयोजन सचिव डॉ. राजकुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। रेफरी की भूमिका में रवि चंद्र यादव, सुरेश, जीतेंद्र, अरुण एवं इंद्रजीत ने निभाई। इस अवसर पर प्रो. एके श्रीवास्तव, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. महेंद्र प्रताप यादव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मनोज कुमार पांडेय, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अवध बिहारी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें