फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलभ शौचालय का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत (जौनपुर)। नगर के रामेश्वर घाट पर 16 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नव निर्मित सुलभ शौचालय का नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त ने फीता काटकर उद्घाटन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गुप्त ने कहा कि नगर में विभिन्न स्थानों पर चार और इसी तरह के सुलभ शौचालयों का निर्माण कार्य नार्मल के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय, तहसील के प्रांगण में महिला काम्प्लेक्स, शेखजादा प्रथम में मैरेज हाल के पास एवं पानी की टंकी के मैरेज हाल के पास सुलभ शौचालय का निर्माण हो रहा है, जो अंतिम चरण में है। जिसका शीघ्र ही लोकार्पण किया जायेगा। उन्होंने नागरिकों से नगर में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान की सफलता में अपना सहयोग देकर नगर को स्वच्छ नगर बनाने की अपील की। अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि 14 वां वित्त आयोग योजना के तहत इस शौचालय का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर नगर के सभासद शिवबदन यादव राजू उपाध्याय, अनिल कुमार जायसवाल व बाबू प्रेम लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें