फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 40 हजार भक्तों ने कूष्मांडा स्वरूप में मां शीतला के किए दर्शन

विज्ञापन
मैहर माता मंदिर में देवी गीत प्रस्तुत करते कलाकार आशीष पाठक। स्वयं - फोटो : ArchivE
विज्ञापन
धर्मापुर। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां शीतला चौकियां धाम में मां शीतला ने मां कूष्मांडा के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिया। पुजारी जय नारायण पंडा ने बताया कि चौथे दिन मंदिर में लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में मत्था टेका। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन माता रानी को आसमानी और लाल रंग की साड़ी धारण कराई गई। इसके बाद अपराजिता, कमल और गेंदा के फूलों के साथ दौना के पत्तों की माला से मां का दरबार सजाया गया। आरती के बाद माता रानी को केला, सेब, नारियल, संतरा, पान-सुपारी, बर्फी और पेड़े का भोग लगाया गया। दर्शन के बाद श्रद्धालु सत्यनारायण मंदिर, काल भैरव मंदिर, काली मंदिर और हनुमान मंदिर में भी मत्था टेकते रहे। मान्यता है कि मां की उपासना से आयु, यश, बल और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है तथा संकट दूर होते हैं।
विज्ञापन

लेले आइहा मैहर से चुनरी..भजन पर झूमीं मातृशक्तियां

जौनपुर। मैहर मंदिर में बुधवार को आयोजित भजन संध्या में गायक आशीष पाठक ‘अमृत’ ने लेले आइहा मैहर से चुनरी भजन प्रस्तुत किया तो मातृशक्तियां झूम उठीं। भक्ति गीतों और जय माता दी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। गायक ने ‘हे जगजननी’, ‘चिरैया काहे बोलेला’ और ‘खाटू वाले घर बनवा दो’ समेत कई भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने अपनी पसंद के भजनों की फरमाइश कर कार्यक्रम का आनंद लिया। मंदिर के महंत एवं प्रधान न्यासी सत्यप्रकाश गुप्ता ने गायक आशीष पाठक ‘अमृत’ को चुनरी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान न्यासी रोहित जायसवाल, पुजारी पंडित ओमप्रकाश तिवारी, सुजीत मिश्रा, साधना तिवारी, पूर्णिमा पाठक, मंजुलता सिंह, मेघना यादव, सुषमा पांडेय, अनीता मिश्रा, गुड़िया पांडेय, अनवी पाठक, आर्या पांडेय, गुरु पांडेय, सुलोचना, अभिषेक दुबे, कुमकुम दुबे और अंकिता श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी धीरू पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें