जेवर पर उत्पाद कर लगाने के विरोध में शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल का बाइक जुलूस जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में निकाला गया। इस दौरान 4 अप्रैल को प्रदेश बंद को सफल बनाने की अपील की। भण्डारी रेलवे स्टेशन से बाइक जुलूस शुरू होकर सुतहट्टी बाजार, सब्जी मण्डी, कोतवाली होते हुए चहारसू चौराहा पहुंचा।
जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन व नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से सर्राफ ा व्यवसायियों को उनकी इस लड़ाई में पूरी तरह साथ रहने का आश्वासन दिया। जुलूस में रवि मिंगलानी, राधेरमण जायसवाल, सन्तोष अग्रहरि, आशीष गुप्ता ‘आसू’, विकास शर्मा, महेन्द्र सोनकर, सुरेन्द्र सिंघानियां, सोमेश्वर केसरवानी, अरशद कुरैशी, राकेश जायसवाल, राजेन्द्र अग्रहरि, रामकुमार साहू, बनवारीलाल साहू, वंशीधर वर्मा, मधूसूदन बैंकर, हफीज शाह, प्रदीप जायसवाल,
अशोक गुप्ता, आलोक सेठ, विवेक सेठी, नरसिंग अवतार, शैलेष कुमार, विनीत अग्रवाल, रामआसरे साहू, लोकेश साहू, आदि थे। संचालन राधेरमण जायसवाल ने किया।गौराबादशाहपुरः एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को कस्बे के सराफा व्यापारियों ने दूकानें बंद रखीं। जुलूस निकालकर व्यापारियों ने बाजार का भ्रमण कर विरोध जताया। जुलूस के दौरान व्यापारियों ने केंद्र सरकार की गलत नीति की घोर निंदा की। एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की। जुलूस में हरिशंकर सेठ, मोती सेठ, आदिल जमीर, विनोद सेठ, जवाहिर, सुजीत सेठ, मनोज सेठ, उत्तम साहू, सोनू सेठ आदि रहे।