फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक समेत 36 स्वास्थ्य कर्मचारियों का हुआ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर चिकित्सक और नियमित स्वास्थ्य कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। सीएमओ डा. राकेश कुमार ने कहा कि शासन से जारी सूची में 36 स्वास्थ्य कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें दस साल या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। शासन से सूची जारी होने के बाद कर्मचारियों में हडकंम मच गया है। स्थानांतरण के लिए जारी की गई सूची में लिपिक व संगणक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

शासन ने जारी आदेश में निर्धारित समय में आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। अधिकांश कर्मचारियों का स्थानांतरण मंडल से बाहर किया गया है। सीएमओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि मछलीशहर सीएचसी पर मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा का स्थानांतरण इसी पद पर बिजनौर में हुआ है। ज्यादातर कर्मचारियों का तबादला चकिया, फतेहपुर, आंबेडकर नगर, कुशीनगर, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर और आजमगढ़ जिले के लिए हुआ है। जिले में कुल 49 कर्मचारियों में से 36 ऐसे थे जो दस साल या उससे अधिक समय से जिले में डटे थे। शासन स्तर से इन स्वास्थ्य कर्मियों का स्थानांतरण किया है। सीएमओ का स्थानांतरण भी अपर निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ के पद पर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें