फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 351 जोड़ों की हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय बदलापुुर महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजन किया गया। इस दौरान 351 जोडे़ परिणय सूत्र में बंधते हुए साथ जीवन मरने की कसमें खाई। ड्रोन से वर-वधू पर गुलाब के फूल की पंखुडि़यों की पुष्पवर्षा भी हो रही थी।
विज्ञापन

विद्वान आचार्य गण ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जोड़े की शादी कराई। लखनऊ से आए बच्चों की टीम शादी समारोह के साक्षी बने लोगों को श्रीरामकथा का अमृत पान कराया। कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक और विधान परिषद के सदस्य और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा, विधायक रमेशचंद्र मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख महराजगंज मांडवी सिंह के पति विनय सिंह, अमित मिश्र, पंकज मिश्र, प्रमोद मिश्र आदि ने वर-वधू पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। मौके पर दिलीप जायसवाल, सुरेश चौहान, साहब लाल, दुर्गेश शर्मा, ईओ बृजकेसर सिंह, विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, तहसील उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह शक्ति, दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें