खुटहन। शेखपुर सुतौली गांव निवासी व एक बाइक एजेंसी संचालक से मंगलवार की रात बदमाशों ने मारपीट कर 35 हजार रुपये छीन लिए। पांच की संख्या में बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है।
गांव निवासी मनीष सिंह की खेतासराय के गुरैनी बाजार में होंडा की एजेंसी व बैटरी- इंवर्टर की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार की रात लगभग नौ बजे वह गांव लौट रहे थे। गांव की विश्वकर्मा बस्ती के मोड़ पर पहले से घात लगाए पांच की संख्या में बदमाशों ने सड़क पर खड़े होकर उनकी बाइक रोक लिया। लात घूंसा से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि एक बदमाश ने उनकी जेब में रखा 35 हजार रुपये निकाल लिया। फिर वे अंधेरे का फायदा उठाकर पैदल ही गौसपुर की तरफ भाग गए। इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। दोनों के बीच आपसी लेन देन का भी कुछ मामला प्रकाश में आया है। छानबीन की जा रही है।