फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 35 कोविड पाजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमितों को चिह्नित करने के लिए चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत सोमवार को कोविड के 35 संक्रमित मिले। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 पहुंच गई। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक ने बताया कि सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद 35 लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक कुल 10 हेल्थ वर्कर भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बरसठी ब्लॉक में कुल 8 लोग संक्रमित मिले हैं। सुजानगंज और रामनगर ब्लाक में चार-चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मुंगराबादशाहपुर में दो, बक्शा में एक, मडि़याहूं में एक, मुफ्तीगंज में एक, जलालपुर में एक और केराकत में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। अब जिले में कोरोना के कुल एक्टिव केस बढ़ कर 83 हो गए हैं। अभी तक जितने लोग कोविड संक्रमित मिले हैं सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी की स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी को दवा की किट की मुहैया करा दी गई है। जिन परिवारों में लोग संक्रमित मिल रहे, वहां सभी की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें