फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने खुद की सेल्फी लेकर किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए सद्भावना पुल पर नगर पालिका परिषद ने मेरा वोट मेरी ताकत का बोर्ड लगाकर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया है। जिसका शुक्रवार की शाम 8 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने खुद की सेल्फी लेकर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान का प्रतिशन बढ़ाने के लिए प्रयास चल रहे हैं। जिले में तकरीबन तीन हजार से अधिक चुनावी पाठशालाएं इंटर कालेज और डिग्री कालेजों में आयोजित की जा रही है। छात्रों के अभिभावकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षक संगठनों के साथ बैठक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। लोगों में जागरूकता लाने के लिए रैली, गोष्ठी, स्वीप कार्यक्रम सभी नगर पंचायतों और विकासखंडों में आयोजित किया गया है। मतदाताओं के बीच जागरूकता आई है। मतदाता बनने के लिए 31 मार्च और अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सभी बीएलओ को मौजूद रहकर मतदाता बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बृजेश मिश्र ने कहा कि सभी स्कूलों में जागरूकता अभियान तेजी से चल रहा है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र ने कहा कि दो सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां तरह तरह की लाइटों से शाही पुल और सद्भावना पुल को सजाया गया है। सेल्फी प्वाइंट पर रजिस्टर भी रखा गया है। जिसमें सेल्फी लेने वाले चुनाव के बारे में अपनी राय भी दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें