फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मंगलवार को जिले भर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जगह-जगह भाषण, वादविवाद और कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सुशासन दिवस पर डोभी ब्लाक में वृद्धा पेंशन और अन्य योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। जुडो-कराटे प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। चंदवक बाजार की छन्निया सोनकर कंबल ओढ़ाया। नगर पंचायत जफराबाद में अधिशासी अधिकारी की देखरेख में अटल जी की जयंती मनाई गई। विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और दिव्यांग पेंशन का फार्म भरवाया। सभासद अवध नरायन, चंद्रशेखर सरोज, लक्षमी गिरि, अजय मौर्य, राजमन ,वेद प्रकाश ,ओकार उपस्थित रहे। मछलीशहर तहसील में 46 पात्र व्यक्तियों को भूमि का पट्टा दिया गया। उपजिलाधिकारी जेएन सचान, तहसीलदार केके मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह ने वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
धर्मापुर ब्लाक परिसर स्थित शहीद हाल में डीएम ने सुशासन दिवस की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। एडीओ पंचायत अशोक मौर्य, एडीओब आइएसबी रामश्री, एडीओ कोआपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह और एडीओ समाज कल्याण नमन राय ने योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता बीडीओ शकुंतला सिंह ने की। सोंधी ब्लॉक कार्यालय पर अटल का जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर आपूर्ति निरीक्षक शाहगंज राकेश कुमार यादव, समाज कल्याण अधिकारी मो. आसिफ, प्रीति गुप्ता, विकास यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष गयासुद्दीन, आदि उपस्थित रहे। ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार यादव गल्लू ने अध्यक्षता की। रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक आलोक सिंह के नेतृत्व में शिविर लगाकर167 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

खुटहन ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ रमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कैंप लगाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं के ग्यारह सौ लाभार्थियो का सत्यापन और नवीन राशन कार्ड जारी किया गया। मुफ़्तीगंज ब्लाक परिसर में सुशासन दिवस का उद्घाटन डीएम ने किया। बीडीओ अनुराग राय ने योजनाओं की जानकारी दी। बरईपार रत्नेश जायसवाल के आवास धर्मुपुर में अटल जी का जन्म दिवस मनाया गया। केक काटकर बांटा गया। अध्यक्षता सेक्टर प्रभारी आलोक सिंह ने की। सिकरारा ब्लाक सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी राम आसरे सिंह ने बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए धूप दीप कर नमन किया। मड़ियाहूं नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष रुखासाना की देखरेख में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई मनाया गया। अधिशासी अधिकारी डा. संजय सरोज, कमाल फारुकी आदि मौजूद रहे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री साहबलाल चौधारी के नेतृत्व में बदलापुर के प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार में जयंती मनाई गई। सीएचसी में भर्ती मरीजों में फल वितरित किया। विधायक रमेशचंद्र मिश्र, पंकज मिश्र, मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह, विनोद शर्मा, अनिल सिंह शक्ति, आर के उपाध्याय, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें