फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे शौचालय को शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट भेजने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। उप निदेशक पंचायत वाराणसी मंडल एके शाही ने मंगलवार को करंजाकला ब्लाक सभागार में सचिवों के साथ बैठक कर ओडीएफ हुए राजस्व गावों व शौचालयों की समीक्षा की। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के बेस लाइन सर्वे 2012 के तहत अधूरे पड़े आवासों को शीघ्र बनाने का निर्देश दिया। साथ ही उनके द्वारा गावों की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन

उनके साथ जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पांडेय, प्रभारी बीडीओ साहब सरन सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामप्रवेश सिंह मंगलवार को करंजाकला ब्लाक सभागार में पहुंचे। इसके बाद सचिवों के साथ बैठक कर स्वच्छ भारत मिशन के बेस लाइन सर्वे 2012 के तहत आडीएफ हुए राजस्व गावों सहित लक्ष्य के साथ बने शौचालयों व आधे अधूरे बने शौचालयों आदि की समीक्षा की। साथ ही आधे अधूरे बने शौचालयों को जल्द से जल्द पूरा कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिससे राजस्व गावों को ओडीएफ बेस लाइन में भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें