फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता, प्रधानाध्यापक समेत 31 पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना के 31 पॉजिटिव केस मिले हैं। पीड़ितों में मछलीशहर तहसील के एक अधिवक्ता भी शामिल हैं। एक प्रधानाध्यापक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए मरीजों के बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 5261 हो गई है। इसमें 585 केस एक्टिव हैं। कोरोना से अब तक 68 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

कोरोना के नए मरीजों की पहचान के लिए मंगलवार को जिला अस्पताल समेत सभी ब्लाक स्तरीय सीएचसी-पीएचसी पर कैंप लगाकर जांच की गई। मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय सरायदेवा में कैंप लगाया। जांच के दौरान यहां के प्रधानाध्यापक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके अन्य सभी शिक्षकों का भी रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। उधर, मछलीशहर तहसील में एक अधिवक्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अधिवक्ताओ में हड़कंप मच गया है। इसकी सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं में हड़कंप मच गया। संपर्क में आए अन्य अधिवक्ता व वादकारी सहमे हुए हैं। अधिवक्ताओं ने नगर पंचायत से तहसील परिसर को पूरी तरह सेनेटाइज करने की मांग की है। सीएमओ डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को 31 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें ज्यादातर को कोविड-19 एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड-19 के एल-2 अस्पताल से गिरकर जान देने वाला वृद्ध कोरोना पॉजिटिव थे, लेकिन उनकी हालत में काफी सुधार था। उनकी मौत कोरोना के कारण नहीं, बल्कि छत से गिरने के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें