मीरगंज। लाकडाउन के कारण ट्रेन बंद होने के कारण लोग टिकट वापस करने के लिए काउंटर पर लाइन लगा रहे हैं। जंघई आरक्षण काउंटर पर रोजाना दो लाख तक के टिकट वापस किए जा रहे है। पैसा खत्म हो जाने पर लोग दूसरे दिन पहुंच रहे हैं।
वैश्विक महामारी के बीच रेलवे ने अपनी यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया था। ट्रेन का संचालन एक जून को शुरू किया गया है लेकिन आरक्षण काउंटर को 25 मई को ही खोल दिया गया था। टिकट काउंटर पर नए टिकट के ग्राहक कम आ रहे हैं। टिकट वापसी के लिए लोगों की भीड जुट रही है। जिसके कारण जंघई में कैश के अभाव में कई दिन लोगों को वापस भी लौटना भी पड रहा है। लखनऊ से रोजाना कैश मंगाने के बाद ही टिकट वापस होना शुरु किया जा रहा है। जिसके कारण टिकट वापस करने वालो की लंबी लाइन लग रही है। अब तक जंघई स्टेशन से साढे तीन हजार से ज्यादा लोगों के टिकट वापस कर चुके हैं। टिकट बाबू रामजी यादव ने बताया की टिकट वापस करने वाले ज्यादा है। पैसा बाहर से मंगाना पड़ता है। खत्म होने के बाद दूसरे दिन कैश आने के बाद ही टिकट वापस हो पाता है। इसलिए काउंटर के बाहर भीड़ लग रही है।