फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर से राहत भरी खबर, 47 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, इनमें चार गाजीपुर के

Mon, 08 Jun 2020 08:58 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
कोरोना को मात देने वालों को दी गई विदाई। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर में पिछले कई दिनों से नए मरीज मिलने के कारण कोरोना संक्रमण को लेकर बने भय के बीच सोमवार को राहत भरी खबर आई। कोविड-19 अस्पताल में भर्ती 47 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इनमें 43 मरीज जौनपुर के हैं, जबकि 4 गाजीपुर जिले के हैं। कोरोना को मात देने वाले इन योद्धाओं को ताली बजाकर अफसरों ने अस्पताल से विदाई दी।
विज्ञापन


अब इन्हें कुछ दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 116 रह गई है। मुंबई, सूरत सहित अन्य शहरों से आए प्रवासियों के कारण जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है। पिछले एक सप्ताह में ही सौ से अधिक मरीज मिलने से कुल आंकड़ा 283 तक पहुंच गया है।

इसमें तीन मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 121 मरीज पहले ठीक हो गए थे। सोमवार को भी जिले के 43 मरीज स्वस्थ हो गए। उनके साथ रखे गए गाजीपुर के भी 4 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पूविवि में बने कोविड-19 अस्पताल से उन्हें विदाई दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय सहित अन्य अफसरों ने स्वस्थ हुए सभी मरीजों पर फूल बरसाया। ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। अब जिले में 116 एक्टिव केस रह गए हैं, जिनमें तीन का उपचार वाराणसी में चल रहा है। अन्य सभी 113 मरीज जिले में बने अस्थाई अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें