फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मां शीतला के दरबार में 30 हजार भक्तों ने लगाई हाजिरी

विज्ञापन
शीतला चौकियां में हाथ में नारियल चुनरी लेकर दर्शन पूजन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। स्रोत-संव
विज्ञापन
धर्मापुर। आस्था का केंद्र शीतला चौकियां धाम में शुक्रवार को 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। नव विवाहित जोड़ो ने मां का आशीर्वाद लेकर नौनिहालों का मुंडन कराया। चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि सुबह से लेकर दोपहर तक लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं की दर्शन व पूजन के लिए लंबी कतार लग गई। दोपहर तक सभी श्रद्धालु बारी-बारी से माता रानी का दर्शन पूजन करते रहे। शुक्रवार को मुक्तेश्वर पंडा ने मां शीतला का विधिवत पूजन किया। इसके बाद से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। सभी श्रद्धालु हाथ में नारियल चुनरी, रक्षा रोड़ी प्रसाद लेकर मां शीतला का जयघोष करते हुए दर्शन करते रहे। माता रानी को पीली चुनरी और गेंदा, गुलाब, गुलदावरी के माले से शृंगार किया गया। मां का भव्य रूप देख श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे थे। नव विवाहित जोड़े अपने परिजनों के साथ दर्शन करते रहे। वहीं जनपद के अलावा गैर जनपद से भी कई परिवार अपने नौनिहाल के मुंडन संस्कार के लिए आए। मुंडन कराने के बाद दर्शन किए। श्रद्धालु शीतला माता के पूजन दर्शन के बाद भगवान विष्णु और काल भैरव का भी दर्शन किए। दोपहर की आरती पुजारी शिव कुमार पंडा ने की।

शीतला चौकियां में हाथ में नारियल चुनरी लेकर दर्शन पूजन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। स्रोत-संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें