फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर युवक के पास से मिले 3.54 लाख, पुलिस ने किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में चेकिंग चल रही है। इस दौरान मंगलवार की भोर में रामपुर पुलिस ने अंबेडकरनगर निवासी एक व्यक्ति के पास से 3.54 लाख रुपये बरामद किया। संतोषजनक जवाब न देने के कारण रुपये जब्त कर मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह हमराहियों के साथ कस्बा में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रोका। जिसने एक के जेब से तीन लाख 54 हजार 400 रुपये मिला। उसने अपना नाम गुलशेर पुत्र इजहार निवासी मालीपुर थाना मालीपुर जिला अम्बेडकर नगर बताया। बताया जा रहा है कि रुपये के बारे में पूछने पर कभी घर व जमीन की बिक्री से मिलना तो कभी कुछ बताता रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त व्यक्ति की क्षेत्र के धनुहां गांव में उसके बहन का घर है। हालांकि संतोषजनक जवाब न मिलने पर बरामद रुपये जब्त कर लिए गए। इसे जिला कोषागार के डबल लाक में जमा करने के लिए लिखापढ़ी की जा रही है। हबीब से नकदी के संबंध में वैध कागजात लाने को कहा गया है। उधर मछलीशहर में मडियाहूं रोड स्थित मीरपुर चौराहे पर सोमवार को देर सांयकाल कोतवाली पुलिस तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट ललित चंद के नेतृत्व में चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान वाहनों की डिक्कियों तथा गेट खोलवाकर अंदर की तलाशी ली गई। पारदर्शिता को लेकर चेकिंग अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई गई। टीम में उपनिरीक्षक धनंजय राय सहित तीन कांस्टेबल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें