फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलीचाबाद में गोमती पर 29.93 करोड़ से बनेगा पुल...........

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के निकट कलीचाबाद के पास गोमती नदी पर एक और पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। पुल निर्माण, पहुंच मार्ग और भूमि अधिग्रहण के लिए कुल 29.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आठ माह पहले मुख्यमंत्री ने राजा यादवेंद्र दत्त दुबे के नाम पर यहां पुल बनवाने का एलान किया। अनुमान है कि बहुत जल्द ही शहर के विकास के लिए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिल जाएगी। कलीचाबाद में गोमती नदी पर पुल निर्माण से न सिर्फ शहर में भीड़ का दबाव कम होगा बल्कि शहर से होकर शाहगंज, मिर्जापुर, मछलीशहर प्रयागराज जाने वालों को शहर के जाम में नहीं फंसना होगा। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

शहर के मध्य से गुजरने वाली गोमती नदी पर अभी तक ऐतिहासिक शाही पुल समेत तीन पुल मौजूद हैं। भीड़ का दबाव अधिक होने के कारण इन तीन पुलों से भी यातायात सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पाता। शहर को जाम की समस्या से मुक्त करने के लिए लंबे समय से कलीचाबाद के पास गोमती नदी पर पुल और बाईपास निर्माण की मांग की जा रही थी। मल्हनी उप चुनाव से ठीक पहले बीते 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जिन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की घोषणा की थी, उसमें कलीचाबाद में गोमती नदी पर पुल निर्माण भी शामिल था।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग की ओर से कुल 29.93 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। इस एस्टीमेट में पुल का निर्माण, पहुंच मार्ग और भूमि अधिग्रहण का भी बजट शामिल किया गया है। अनुमान है कि आगामी वित्तीय वर्ष में पुल निर्माण के लिए शासन से बजट अवमुक्त हो सकता है। शहर के निकट गोमती नदी पर दूसरे पुल और बाईपास के निर्माण से शहर में आवागमन आसान होगा। जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

---
इनसेट
शहर के मुध्य से गुजरते हैं दो हाईवे
दुद्धी-लुंबनी मार्ग और प्रयागराज-गोरखपुर हाईवे शहर के मध्य से गुजरता है। जिससे शहर में भारी वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण अक्सर लोगों को जाम की समस्या से जूझना होता है। शहर में जाम की स्थिति में सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को होती है जिन्हें जिला अस्पताल जाना होता है या फिर ट्रेन पकड़ने के लिए जंक्शन स्टेशन पर जाना होता है। कई बार लोगों की ट्रेन छूट जाती है तो एंबुलेंस समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाती। बाईपास निर्माण से शहर में वाहनों का दबाव कम होगा तो ऐसी समस्याओं से लोगों को राहत मिलेगी।
वर्जन:
कलीचाबाद में गोमती नदी पुल का निर्माण और पुल तक पहुंच मार्ग के लिए 29.93 करोड़ का एस्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। संभावना है कि बहुत जल्द एस्टीमेट को मंजूरी मिल जाएगी। शासन से बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -जेपी गुप्ता, उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें