फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

260 टीमें घर-घर जाकर खोजेंगी टीबी के सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के मरीजों को खोजने के लिए सक्रिय रोगी खोज अभियान शुरू किया है। जिले के 19 ब्लाकों में रविवार से यह अभियान शुरू किया गया, जो 10 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान 260 टीमें घर-घर जाकर मरीजों को खोजेंगी। हर टीम में एक आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी को कार्यकर्ता को लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक टीम रोजाना 50-50 घरों में संपर्क करके क्षय रोगियों के बारे में पता लगाएगी। जिनमें बीमारी की आशंका होगी उनके बलगम की जांच कराई जाएगी। जांच की व्यवस्था शाहगंज और जिला मुख्यालय स्थित टीबी अस्पताल में है। टीबी के मरीजों को खोजने के बाद उनका उपचार शुरू कर दिया जाएगा। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सलिल यादव ने कहा कि एसीएफ अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। उसी के तहत घर-घर टीमें पहुंचेगी। एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत मरीजों के जांच का नमूना भेजने डाक विभाग से अनुबंध किया गया है। इससे जांच कराने में काफी सुविधा मिलेगी और मरीजों को भागदौड़ नहीं करनी पडे़गी। जिले के 5.20 लाख की आबादी की स्क्रीनिंग की जाएगी। मल्हनी विधानसभा उप चुनाव के चलते बक्शा और सिकरारा ब्लाक में अभियान नहीं शुरू किया जा सका है। चुनाव खत्म खत्म होने के बाद इन दोनों ब्लाकों में स्वास्थ्य टीम अभियान शुरू करेगी।
5045 मरीजों का चल रहा इलाज
जौनपुर। टीबी के मरीजों को खोजने के लिए पूर्व में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत एक जनवरी से अब तक 5045 मरीजों को चिन्हित किया गया है। जिनका इलाज चल रहा है। निक्षय योजना के तहत मरीजों को खाने के लिए 500 रूपये उनके खाते में भेजा जा रहा है, ताकि मरीज अपने लिए खाने की व्यवस्था कर सकें।
विज्ञापन

जिले में टीवी के मरीजों को चिन्हित करने के लिए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान रविवार से शुरू हो गया है। एक से 10 नवंबर तक स्वास्थ्य टीम टीवी के मरीजों की घर-घर जाकर तलाश करेगी। 260 टीमों को अभियान में लगाया गया है। -डॉ. आरके सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें